महाराष्ट्र में रसायन फैक्टरी में हुआ विस्फोट, 2 लोगों की मौत



 मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बीते बुधवार देर रात एक रसायन फैक्टरी में विस्फोट हो गया जिससे दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं छह अन्य लोगों के घायल होने की खबर मिली है। इस घटना के बारे में सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत निकट के अस्पताल में एडमिट करवा दिया है। पुलिस का कहना है अब तक दो लोगों को मृत घोषित किया जा चुका है। अब तक यह नहीं पता लग पाया है कि आखिर विस्फोट कैसे हुआ।

इस मामले में जांच करने वाले अधिकारी का कहना है कि, मुंबई से 70 किलोमीटर दूर स्थित खोपोली उपनगर के सजगांव औद्योगिक क्षेत्र के ढेकु में देर रात ढाई बजे के आसपास एक फैक्टरी में धमाका हुआ, जिसके बाद परिसर में आग लग गई। इस बारे में बात करते हुए खोपोली पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि, 'इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।'

इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया है कि, 'अग्निशमन दल और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग बुझाने तथा बचाव अभियान शुरू किया।' इस बारे में एक अधिकारी ने कहा कि सुबह तक आग बुझाने का काम जारी था। वैसे इसके पहले गुजरात के अहमदाबाद में भी एक विस्फोट हुआ था जिससे गोदाम ढहने के कारण 12 लोगों की मौत हो गई। वहां के दमकल विभाग के अधिकारी जयेश खादिया ने बताया कि 'मलबे में से इन 12 लोगों को बाहर निकाल 'एलजी अस्पताल' ले जाया गया था। जहां चार लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था।'

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar