मां काली विसर्जन के दौरान कार्यक्रम में जबरन शामिल होना और उसके बाद पुलिस से अभद्रता करने पर नारायणी सेना के कर्ताधर्ता सीताराम सेन पर मामला कायम

 मां काली विसर्जन के दौरान कार्यक्रम में जबरन शामिल होना और उसके बाद पुलिस से अभद्रता करना नारायणी सेना के कार्यकर्ताओं को महंगा पड़ गया है,लार्डगंज थाना पुलिस ने अभद्रता करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में नारायणी सेना के प्रमुख सीताराम सेन सहित करीब 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।



मां काली विसर्जन कार्यक्रम में जबरन शामिल हुए थे नारायणी सेना के कार्यकर्ता......

जानकारी के मुताबिक रविवार की रात को मां काली की प्रतिमा विसर्जन का जब कार्यक्रम चल रहा था और प्रतिमा गोल बाजार के पास पहुंची तभी नारायणी सेना के करीब 40 से 50 कार्यकर्ता विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हो गए जिसका की समिति ने विरोध भी किया,तभी अचानक लाइट चली जाती है और नारायणी सेना के कार्यकर्ता भीड़ में भगदड़ मचा देते है। इस दौरान विसर्जन कार्यक्रम में तैनात पुलिस से भी नारायणी सेना के कार्यकर्ताओं का विवाद हो जाता है।


पुलिस ने नारायणी सेना के प्रमुख सीताराम सेन सहित कई कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार.…...

मां काली प्रतिमा की विसर्जन के दौरान शुरू हुआ विवाद जब बढ़ जाता है तो पुलिस कंट्रोल रूम और कई अन्य थानों का बल भी मौके पर बुलाया जाता है,इसके बाद पुलिस सीताराम सेन सहित उसके कई अन्य साथियों को गिरफ्तार कर थाने ले आती है जहां पर भी नारायणी सेना के कार्यकर्ताओं से पुलिस का विवाद होता है।पुलिस ने सीताराम सेन सहित करीब 50 कार्यकर्ताओं पर अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar