Deepawali 2020: जानिए दीपावली की रात यहां दीये जलाने से मिलता है लाभ


Deepawali 2020: हिन्दू धर्म में दीपावली के पर्व का विशेष महत्व होता है। और दीपावली के पर्व को विशेष उत्साह और उमंग के साथ धूमधाम से मनाया जाता है। दीपावली का पर्व पांच दिवसीय पर्व होता है। और दीपावली के पर्व को खास बनाने के लिए लोग दीपावली के दिन रात्रि में दीये, मोमबत्ती और लाइट आदि जलाते हैं। और दीपावली की रात को जगमग कर देते हैं। तो आइए आप भी जानें कि दीपावली की रात को दीयें किस जगह दीये जलाने से क्या लाभ मिलता है। 

1. पीपल के पेड़ के पास दीपावली की रात एक दीया रखकर घर लौट आएं। दीया रखने के बाद पीछे मुड़कर ना देखें। ऐसा करने पर आपकी धन संबंधी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। 

2. यदि संभव हो सके तो दीपावली की रात मरघट में दीया लगाएं। और यदि ऐसा करना आपके लिए संभव ना हो तो किसी सुनसान जगह पर स्थित मंदिर में आप दीया लगा सकते हैं।

3. अगर आपके मन में धन प्राप्ति की कामना है तो आप दिवाली की रात अपने घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ दीया जरुर रखें। 
4. अपने घर के पास वाले किसी चौराहे पर दीपावली की रात दीया जरुर रखें। ऐसा करने पर धन की समस्या दूर हो सकती हैं। 
5. अपने घर के पूजाघर में दीपावली की रात घी का दीया जरुर रखें, परन्तु ध्यान रखें कि दीया पूरी रात बुझना नहीं चाहिए। इस उपाय को करने पर महालक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं। 
6. अपने घर के नजदीक किसी बिल्व पत्र के पेड़ की जड़ में दिवाली की रात दीया जरुर रखें। बिल्व पत्र भगवान भोलेनाथ को प्रिय है। इसलिए इस वृक्ष के नीचे दीया रखने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। 
7. अपने घर के नजदीक किसी देवस्थान-मंदिर आदि में दीपावली कह रात को दीया रखना चाहिए। मंदिर-देवालय में दीया रखने से देवी-देवताओं की कृपा आपको प्राप्त होती है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने