मप्र : CM शिवराज ने अधिकारी- कर्मचारियों के लिए सातवें वेतनमान को लेकर की बड़ी घोषणा

 


भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के अधिकारी- कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है ।उनका कहना है कि कोरोना के समय आर्थिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी लेकिन मध्यप्रदेश के कर्मचारियों अधिकारियों ने जिस तरह से इस संकट में काम किया है वह प्रशंसनीय है और इसलिए सरकार ने यह फैसला किया है कि दीपावली के पहले सातवें वेतनमान के तीसरे एरियर की किश्त कर्मचारी- अधिकारियों को दी जाएगी।

शिवराज ने ऐलान करते हुए कहा कि इस राशि का 25% भुगतान उनके खाते में नगद कर दीपावली के पहले कर दिया जाएगा और बची हुई राशि भी इसी साल के अंत तक दे दी जाएगी। शिवराज ने यह भी घोषणा की कि जिन कर्मचारियों का वेतन 40000 रू महीने से कम है उन कर्मचारियों को 10000 रू फेस्टिवल एडवांस की सुविधा भी सरकार देगी। आर्थिक संकट की इस घड़ी में सरकार की घोषणा एक बड़ी मदद लेकर आई है और इससे अधिकारी कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी।

बता दे कि कोरोना संकटकाल और लॉकडाउन के चलते सत्ता में आते ही शिवराज सरकार ने शासकीय सेवकों के एरियर्स, महंगाई भत्ता और वेतन वृद्धि पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी थी, जिसके बाद से ही कर्मचारियों-अधिकारियों में सरकार के प्रति आक्रौश पनपने लगा था, कर्मचारियों ने सरकार को आंदोलन तक की चेतावनी दे डाली थी, लेकिन उपचुनाव से पहले सरकार ने कर्मचारियों को साधते हुए मांग पूरी कर दी है। इसे चुनावी सरगर्मियों के बीच सरकार का बड़ा मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है जिसका चुनावों में फायदा मिलना तय है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar