दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, सिर्फ 1 किलो खरीदने के लिए बैंक से लेना पड़ सकता है लोन


अक्सर हम जब बाजार जाते हैं तो घर के लिए इकट्ठी कितनी सारी सब्जियां खरीदकर ले आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसी भी सब्जी है, जिसकी कीमत ही इतनी है कि अमीर से अमीर आदमी भी उसे खरीदने से पहले 10 बार सोचेगा। इस सब्जी की कीमत 1000 यूरो प्रति किलो है, यानी भारत के हिसाब से यह करीब 82 हजार रुपए प्रति किलो है। जी हां, इस सब्जी का नाम हॉप शूट्स है।


इन देशों में होती है खेती
ब्रिटेन,जर्मनी समेत कई यूरोपीय देशों में इस सब्जी की खेती होती है। इसकी टहनियां शतावरी (एस्पैरेगस) पौधे की तरह दिखाई देती हैं। इस सब्जी को सिर्फ बसंत के मौसम में ही उगाया जाता है। यह सब्जी जंगलों में उगाई जाती है। इस सब्जी को काटने के वक्त यह ध्यान रखना पड़ता है कि अगर इसे जल्दी नहीं काटा जाए तो इसकी टहनियां मोटी हो जाती हैं। इसके बाद इन्हें खाया नहीं जाता। इसकी विशेषता ये है कि शुरुआत में इसकी टहनियां बैंगनी रंग की होती हैं, जो बाद में हरे रंग में बदल जाती हैं। महंगी होने के कारण यह भी कहा जाता है कि इसे खरीदने के लिए आपको बैंक से लोन लेना पड़ सकता है।
कई बीमारियों का ईलाज
हॉप शूट्स के फूल काफी तीखे होते हैं, जबकि इसमें कई तरह के एंटीबायॉटिक पाये जाते हैं। एंटीबायॉटिक की मौजूदगी की वजह से इसका इस्तेमाल बतौर दवा भी किया जाता है। ये दांत का दर्द खत्म कर देती है। इतना ही नहीं ये टीबी के इलाज में भी कारगर है। सब्जी के अलावा हॉप शूट्स की टहनियों का अचार भी खाया जाता है। इसे लोग कच्चा भी खाते हैं। हालांकि यह काफी कड़वा होता है। इसकी टहनियों का इस्तेमाल सलाद के तौर पर भी किया जाता है।
सदियों पहले हो रहा इस्तेमाल
'हॉप शूट्स' के औषधीय गुणों की पहचान सदियों पहले हो गई थी। करीब 800 ईस्वी के आसपास लोग इसे बीयर में मिलाकर पीते थे और यह सिलसिला अब तक चला आ रहा है। सबसे पहले इसकी खेती उत्तरी जर्मनी में शुरू हुई और उसके बाद यह धीरे-धीरे पूरे विश्व में फैल गया। इसकी खूबियों को देखते हुए 18वीं सदी की शुरुआत में इंग्लैंड में इस पर टैक्स भी लगाया गया था। साथ ही यह भी अनिवार्य कर दिया गया था कि बीयर बनाने में इसका इस्तेमाल जरूर हो, ताकि उसका स्वाद बढ़ जाए। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar