PUBG की भारत में फिर हो सकती है वापसी, रिलायंस के साथ जल्द डील की उम्मीद


 नई दिल्ली. भारत के लाखों गेमिंग के शौकीन लोगों को हाल ही में मोदी सरकार ने बड़ा झटका दिया था. उस दौरान सरकार ने सबसे लोकप्रिय मोबाइल गेम पबजी को बैन कर दिया था. तब से पबजी के यूजर्स काफी निराश हैं. अब उनके लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक जल्द ही पबजी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो के साथ डील कर सकती है. अगर ऐसा हुआ तो भारत में फिर से इस मोबाइल गेम की वापसी हो जाएगी.

ब्लू होल स्टूडियो के एक ब्लॉग पोस्ट से पता चला कि कंपनी भारत में बैन हटवाने के लिए रिलायंस के साथ बड़ी डील कर सकती है. भारत में डिस्ट्रिब्यूशन को लेकर रिलायंस जियो से उसकी बात चल रही है, क्योंकि जियो मौजूदा वक्त में देश का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म है. हालांकि दोनों कंपनियों की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

चीनी कंपनी से रिश्ता खत्म

भारत में बैन होने के बाद सबसे पहले पबजी की मूल कंपनी ब्लू होल स्टूडियो ने चीनी कंपनी ञ्जद्गठ्ठष्द्गठ्ठह्ल गेम्स से करार तोड़ा. उस दौरान उन्होंने कहा था कि वो भारत में पबजी गेम की पूरी जिम्मेदारी खुद लेगी और अपने फैन्स को नए अनुभव देने पर काम करेगी. यानी अब भारत में पबजी मोबाइल का पब्लिशर टेंसेंट नहीं होगा.

118 ऐप पर लगा था प्रतिबंध

हाल ही में भारत सरकार ने पबजी समेत 118 मोबाइल एप्स पर प्रतिबंध लगाए थे. सूचना मंत्रालय ने इस पर कहा था कि ये एप्स डाटा सिक्योरिटी और प्राइवेसी के लिहाज से ठीक नहीं हैं और इन्हें लेकर कई शिकायतें मंत्रालय को मिली हैं. उससे पहले 59 ऐप को बैन किया गया था, जिसमें लोकप्रिय ऐप टिकटॉक भी शामिल है.


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar