अर्जुन कपूर को हुआ कोरोना, इंस्टाग्राम पर रिपोर्ट के साथ आइसोलेशन की साझा की जानकारी

कोरोना संक्रमण को काबू में करने व लोगों को इससे बचाने के लिए देश में लगे लॉकडाउन खुलने के बाद एक बार फिर से कोरोना संक्रमण तेजी से फैलना शुरू हो गया है। नेता से लेकर कई अभिनेताओं में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई दिये हैं। इस लिस्ट में अब फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर का नाम भी जुड गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि कोरोना टेस्ट के बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके लिए उन्होंने खुद को घर में आइसोलेशन पर रखा है। अर्जुन कपूर को कोरोना की खबर लगते ही फिल्म इंडस्ट्री से लेकर उनके फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहें है। 
दरअसल, इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपना कोरोना टेस्ट कराया था। जिसकी रिपोर्ट रविवार को आया। रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आने पर अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर खुद इसकी जानकारी दी हैं। उन्होनं लिखा कि 'यह मेरी ड्यूटी है कि मैं आपको बताऊं कि मैंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं पूरी तरह से ठीक हूं और मेरे अंदर इसके कोई लक्षण नहीं है। मैंने खुद को घर में आइसोलेशन पर रखा है। इसके लिए मैंने डॉक्टर और बीएमसी से सलाह ली है। मैं आप सभी को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहता हूं। मैं आपको अपनी हेल्थ अपडेट देता रहूंगा। 
अर्जुन कपूर की इस पोस्ट को देखते ही उनके फैंस उनकी सेहत और जल्द सही होने की दुआ मांग कर रहे हैं। बता दें कि लॉकडाउन खुलने के कुछ दिनों बाद ही अर्जुन कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू की है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद शूटिंग के दौरान एक फोटों पोस्ट कर दी। उनकी इस फिल्म में अर्जुन के अलावा जॉन अब्राहम, अदिति राव हैदरी और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। अर्जुन कपूर के कोरोना पॉजिटिव का पता लगते ही फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar