क्रिकेट की दुनिया का बड़ा खुलासा करने वाले हैं हरभजन

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह के एक ट्वीट ने क्रिकेट की दुनिया में हड़कंप मचा दिया है। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलने वाले हरभजन सिंह ने कहा है कि वे बहुत जल्द ऐसा खुलासा करने वाले हैं जो क्रिकेट के प्रति लोगों के नज़रिए को बदल कर रख देगा।  
हरभजन ने शनिवार शाम को अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि 'आज कल क्रिकेट काफी न्यूज़ में है और अभी मुझे कुछ ऐसा पता चला है जो क्रिकेट के प्रति लोगों के नज़रिए को बदल कर रख देगा।'  
हालांकि हरभजन क्या और कब खुलासा करेंगे यह अभी भविष्य के गर्भ में है। लेकिन हरभजन के ट्वीट से मचे बवाल की वजह से लोग हरभजन के ट्वीट को उनके आईपीएल से किनारा करने से जोड़ रहे हैं। दरअसल आईपीएल के तेरहवें संस्करण में हरभजन सिंह ने खेलने से इनकार कर दिया है। शुरुआत में यह खबर आई कि हरभजन ने कोरोना के कारण आईपीएल का हिस्सा नहीं बनने का फैसला किया है। लेकिन अब हरभजन के ट्वीट ने शंका की सुई को कहीं और ही मोड़ दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar