जबलपुर में अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही

जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुये नौदरा ब्रिज के समीप संचालित किये जा रहे दरबार रेस्ट्रोरेंट को नेस्तनाबूत कर दिया. बताया जा रहा है कि दरबार रेस्ट्रोरेंट का संचालन बिना अनुमति के किया जा रहा था.
जानकारी के अनुसार प्रशासन द्वारा माफिया के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत नौदरा ब्रिज के समीप स्थित दरबार रेस्टारेंट पर शुक्रवार की सुबह जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की सयुंक्त कार्यवाही प्रारम्भ की और बिना अनुमति के चलाया जा रहे रेस्टारेंट को ढहा दिया.
सैमसंग के इस मोबाइल की-स्पीड है सबसे अच्छी 

कार्यवाही शुरू होते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही और मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गये. जेसीबी और लाव-लश्कर से साथ पहुंची जिला प्रशासन की टीम ने रेस्ट्रोरेंट को ढहाने की कार्यवाही शुरू कर दी है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar