छत्तीसगढ़ के रायपुर में मजदूरों को ले जा रही बस की ट्रक से टक्कर, 7 की मौत- कई घायल

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जिले के चेड़ी खेड़ी के पास मजदूरों को ले जा रही बस की ट्रक से टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई वहीं, कइयों के घायल होने की खबर है. बस ओडिशा के गंजम से गुजरात के सूरत जा रही थी. हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए.
रायपुर के एसएसपी अजय यादव ने बताया कि, ‘ओडिशा के गंजम से गुजरात के सूरत मजदूरों को ले जा रही बस की रायपुर में चेड़ी खेड़ी के पास ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य लोग घायल हैं.
उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी तक शवों की पहचान नहीं हो सकी है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar