समुद्र किनारे बहकर आए एलियन!बाजार में 50 लाख तक लग सकती है बोली

साल 2020 में लोगों को कई तरह की चीजें देखने को मिली। एक के बाद ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जो लोगों को डरा रही है। जहां जनवरी की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के जंगल में लगी आग से हुई, वहीं उसके बाद तो चीन के वायरस ने ऐसा कहर बरपाया कि अभी भी लोग उससे उबर नहीं पाए हैं। दुनिया में तबाही मचाने के बाद अब कोरोना भारत में भी तबाही मचा रहा है। लेकिन ऐसा लगता है कि अभी तक जो भी हुआ है वो काफी नहीं है। हाल ही में नॉर्थ वेल्स में लोगों को समुद्र के किनारे बहकर आए एलियन जैसे क्रीचर नजर आए। इन्हें देखकर सबके होश उड़ गए। ये क्रीचर शेल में बंद दिखे। देखने में ये बेहद अजीब थे। इसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। 
ये पूरा मामला नॉर्थ वेल्स से सामने आया, जहां मैर्टिन ग्रीन अपने परिवार के साथ घूमने गया था। वहां घूमते हुए उन्हें समुद्र किनारे कुछ अजीब सा जीव नजर आया। 
जब उन्होंने इस जीव को नजदीक से देखने का फैसला किया तो हैरान रह गए। ये कीड़े हजार की संख्या से में थे और एक-दूसरे से जुड़े हुए थे। 
कीड़े अपने शेल से बाहर आ रहे थे रहे थे। मैर्टिन के अनुसार ये किसी हॉरर मूवी की तरह था। उसने पहले कभी ऐसी कोई चीज नहीं देखी थी। 
मैर्टिन ने बताया कि सबसे पहले इन जीवों पर उसकी बीवी की नजर पड़ी थी। दोनों बीच पर टहल रहे थे तभी उसकी बीवी ने आवाज देकर उसे बुलाया। 
जब उन्होंने उसे देखा तो हैरान रह गए। 47 साल के मैर्टिन ने बताया कि उन्होंने ऐसा आज से पहले कभी नहीं देखा था। 
दरअसल. जो शेल्स वहां मिले वो पुर्तगाल और स्पेन डेलिकेसी है। ये काफी महंगा भी है और इसकी बाजार में कीमत काफी ज्यादा है। 
इस बेहद कीमती समुद्री कीड़े की मार्केट में कीमत 50 लाख से ज्यादा है। वहां ऐसे करीब 2 हजार कीड़े थे। एक नजर में कोई भी इन्हें देखकर डर जाएगा। 
मैर्टिन ने इसकी लोकेशन के बारे में डिस्क्लोज नहीं किया। उन्होंने उस जगह को सीक्रेट रखा है ताकि कोई उस जगह पर जाकर कीड़े ना ले पाए। 
 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar