प्रेग्नेंट होने के मात्र 3 ही दिन बाद महिला ने दिया बच्चे को जन्म, सड़क पर ही गर्भ से बाहर आ गया बच्चा

 किसी भी महिला के लिए मां बनने का अहसास काफी खूबसूरत होता है। भगवान ने हर चीज को एक बैलेंस के साथ बनाया है। इसी के तहत एक बच्चा मां के गर्भ में नौ महीने तक रहता है। इस दौरान उसके सारे बॉडी पार्ट्स ग्रो करते हैं। नौ महीने के बाद उसका जन्म होता है और वो मां के गर्भ से बाहर आता है। इस दौरान मां की बॉडी में काफी बदलाव आते हैं और वो हर लम्हे को जीती है। लेकिन यूके में रहने वाली एक महिला ने मात्र 3 दिन में बच्चे को जन्म दिया। दरअसल, महिला को मात्र तीन दिन पहले ही पता चला था कि वो प्रेग्नेंट थी। उसे तैयारी करने का भी मौका नहीं मिला और उसने बच्चे को जन्म दे दिया। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया... 
यूके की रहने वाली एक महिला तब शॉक में चली गई जब उसने मात्र तीन दिन में ही बच्चे को जन्म दे दिया। उसे पता भी नहीं था कि वो प्रेग्नेंट है। लेकिन पता चलते ही उसे लेबर पेन हुआ और उसने बच्चे को जन्म दे दिया। महिला की पहचान स्टेसी स्टीवेंसन के रूप में हुआ। 30 साल की स्टेसी को पता भी नहीं था कि वो प्रेग्नेंट है। उसने मात्र तीन दिन में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था। 
महिला ने दावा किया कि उसे अहसास ही नहीं हुआ कि वो प्रेग्नेंट है। प्रेग्नेंसी के आखिरी वक्त में उसके पैरों में सूजन आने लगी थी। तब उसने प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाया।  रिपोर्ट पॉजिटिव आने के मात्र दो दिन बाद ही स्टेसी जब बाहर थी तब उसे लेबर पेन शुरू हो गया। उसे एम्बुलेंस से हॉस्पिटल ले जाने के दौरान ही बच्चे का जन्म हो गया। 
11 जुलाई को रात के डेढ़ बजे स्टेसी ने सड़क के किनारे ही बच्चे को जन्म दिया। वो अस्पताल भी नहीं जा पाई। उसने वहीं बेटे को जन्म दिया। स्टेसी ने कहा कि उसका थोड़ा वजन बढ़ा था लेकिन उसे ऐसा लगा कि ये लॉकडाउन की वजह से है। लेकिन ऐसा नहीं था। उसका वजन प्रेग्नेंसी की वजह से बढ़ा था। 
प्रेग्नेंट होने के मात्र दो दिन बाद ही बच्चे के जन्म को लेकर उसने कहा कि उसे तैयारी करने का भी मौका नहीं मिला। लेकिन अब वो अपने बड़े के साथ काफी खुश है।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar