खेत में गड़ा धन खोदने गए 3 दोस्तों में 2 की मौत

गोहद थानाक्षेत्र के मदनपुरा गुहिसर के खेत मे गड़े धन को खोदने गए तीन दोस्तों में दो की मौत हो गई और एक अचेतावस्था में है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोहद के उमेश पुत्र अमरसिंह कुशवाहा निवासी बरथरारोड गोहद होतम पुत्र अमरसिंह कुशवाहा गंगादास का पूरा गोहद, लछमण पुत्र रामस्वरूप बाथम निवासी गोहद तीनों लोग मदनपुरा गड़ी के पास गड़ा धन खोजने गए, जिसमें उमेश कुशवाहा एव होतम कुशवाहा की मौत हो गई।
इसमें सोचने वाली बात यह है कि उमेश का शव चितौरा चमहेनी की पुलिया के बीच होतम का शव करवास मदनपुरा के पास घटनास्थल के नजदीक मिला है। इस घटना में कयास लगाए जा रहे हैं कि गड़ा धन मिलने पर आपस में विवाद हुआ है, जिसके फलस्वरूप यह घटना घटित हुई। मो थाना पुलिस फोर्स घटनास्थल पर सर्च कर रहा है। बताया जाता है इसमें और लोग भी शामिल है।
इनका कहना है
मो थानाक्षेत्र में दो की मौत और एक अचेतावस्था में मिला है, संभवत: इन्होंने शराब का सेवन किया है तथा इनके खाने में जहर चला गया है। बताया जाता है कि ये लोग गड़ा धन खोजने गए थे। अचेतावस्था में व्यक्ति कुछ बोलने की स्थिति में नही है। होश में आने पर ही वास्तविकता का पता चलेगा - परमाल सिंह मेहरा, एसडीओपी, गोहद

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने