21 सितम्बर को आधी रात से इन शहरों में लागू होगा सम्पूर्ण लॉकडाउन



 विलासपुर: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर लॉकडाउन को लेकर आ रही है। 21 सितंबर की रात 9:00 बजे से 28 सितंबर की रात 12:00 बजे तक एक बार फिर से पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। जबकि देश के कुछ राज्यों में गृह मंत्रालय ने 21 सितम्बर से स्कूल खोलने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

छतीसगढ़ के कई शहरों में सम्पूर्ण लॉकडाउन

छतीसगढ़ की राजधानी रायपुर में समेत कई प्रमुख शहरों में इसे एक बार फिर से 21 सितंबर की रात से लागू किया जाएगा। लॉकडाउन के दौरान सिर्फ दूध, मेडिकल और पेट्रोल पंप को निर्धारित समय तक खोलने की अनुमति होगी।

पेट्रोल पंप में एंबुलेंस, मेडिकल इमरजेंसी से जुड़े गाड़ियों को पेट्रोल दिया जाएगा, और उसमें लिखित आदेश कुछ ही देर में जारी होने वाला है आम जनता से अपील है कि लॉक डाउन लागू होने से पहले एक सप्ताह के लिए अपना राशन स्टोर करके रख ले, किसी भी तरह की कालाबाजारी और ओवर रेटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar