मंडला में पत्रकार को उपसरपंच ने दी गोली मारने की धमकी, रात भर गुंडे ढूँढ़ते रहे

शराब का अवैध व्यापार करने वाले उपसरपंच ने पत्रकार को गोली मारकर हत्या करने की दी धमकी
भुआ बिछिया के बंसल न्यूज के  एक प्रतिष्ठित पत्रकार शोभित रावत को ग्राम पंचायत कटंगा माल के उपसरपंच योगेश यादव द्वारा गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी गई है । योगेश यादव द्वारा मण्डला से हथियारबंद गुंडे भी बुलवाए गए थे जो कि रात भर पत्रकार को मारने के लिए ढूंढते रहे  ।

सर्वविदित ही कि पिछले दिनों मण्डला ज़िले में कई हत्याएं हो चुकी है और इस प्रकार खुले आम एक पत्रकार को हत्या की धमकी देना अतयन्त निंदनीय है ।

जानकारी के अनुसार पूरा मामला यह है कि योगेश यादव जो कि ग्राम पंचायत कटंगा माल का उपसरपंच है और उसके द्वारा बिछिया की शासकीय ज़मीन में लगातार कब्ज़ा किया जा रहा है । साथ ही अपनी किराना दुकान से शराब का अवैध धंधा किया जाता रहा है उपसरपंच द्वारा नगर परिषद में अवैधानिक कब्जे के मुद्दे को एक पत्रकार द्वारा उठाया गया जिस कारण उपसरपंच द्वारा पत्रकार की गाड़ी रोककर गाली गलौच की गई और बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी गई । उसके बाद योगेश यादव द्वारा मण्डला से हथियारबंद गुंडे बुलवाए गए और हत्या की धमकी दी गई ।

पुलिस अधीक्षक महोदय इस मामले को संज्ञान में लेते हुए करवाई करें कि किस प्रकार गुंडों के हौसले बुलंद हैं और आम आदमी सहित पत्रकार लोगो को खतरा महसूस हो रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar