आज से शुरू होगा भारत में ऑक्सफोर्ड कोरोना वैक्सीन के दूसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल

नई दिल्ली:
कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) निर्माण के चरण में भारत एक कदम और आगे बढ़ गया है. भारत में मंगलवार से ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University) और ब्रिटिश-स्वीडिश कंपनी एस्ट्राजेनिका द्वारा विकसित कोरोना वायरस वैक्सीन कोविशील्ड के दूसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल शुरू किया जाएगा. भारत में एक वैक्सीन के उत्पादन के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को साझेदार बनाया है. कोविशील्ड नाम की इस वैक्सीन की सुरक्षा और प्रतिरोधक क्षमता जांचने के लिए पुणे स्थित भारती विद्यापीठ चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में स्वस्थ वयस्क भारतीयों पर नियंत्रित अध्ययन किया जाएगा. 

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की वैक्‍सीन कोविशील्ड 73 दिन के भीतर बाजार में उपलब्‍ध होगी लेकिन कंपनी की ओर से इन खबरों को सिर्फ कयास बताया गया है. वैक्‍सीन बाजार में तभी आएगी जब ट्रायल सफल हों और रेगुलेटरी अप्रूवल मिल जाए. जानकारी के मुताबिक शुरूआती चरण में वैक्सीन बंदरों पर असरदार साबित हुई है. इंसानों पर फेज-1 और-2 ट्रायल पूरा हो चुका है. भारत, ब्राजील समेत दुनिया के कई देशों में फेज 3 ट्रायल जारी है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar