नीट,जेईई को टालने की मांग को लेकर एनएसयूआई के सदस्यों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल


नयी दिल्ली : कांग्रेस संबद्ध छात्र संगठन एनएसयूआई ने राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) को टालने तथा कोरोना महामारी के दौरान विद्यार्थियों की 6 महीने की फीस माफ करने की मांग को लेकर बुधवार से बेमियादी भूख हड़ताल शुरू कर दी। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के अध्यक्ष नीरज कुंदन और इस छात्र संगठन की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष ने 8 अन्य सदस्यों के साथ भूख हड़ताल शुरू की। पिछले सप्ताह एनएसयूआई ने नीट और जेईई को टालने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। पत्र में अंतिम साल के विद्यार्थियों को पिछले वर्षों के प्रदर्शन के आधार पर प्रोन्नत करने की भी मांग की थी। कोविड-19 के कारण विद्यार्थियों और अभिभावकों के एक धड़े द्वारा जताई गयी चिंता के मद्देनजर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी सरकार से शीर्ष चिकित्सा और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं को टालने का आग्रह किया था। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी केंद्र सरकार से चिकित्सा और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा रद्द करने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar