सबसे तेज धावक बोल्ट को कोरोना

लंदन : दुनिया के सबसे तेज धावक जमैका के उसैन बोल्ट कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोल्ट ने 21 अगस्त को अपने 34वें बर्थडे की पार्टी जमैका में ही मनाई थी। इसके बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 11 बार के वर्ल्ड चैम्पियन बोल्ट ने 2017 में लंदन वर्ल्ड चैम्पियनशिप के बाद संन्यास ले लिया था। आखिरी टूर्नामेंट में बोल्ट ने सिल्वर मेडल जीता था। कोरोना से संक्रमित होने के बाद बोल्ट ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लोगों से घर में सुरक्षित रहने की अपील की है। डेली मेल ने जमैका के रेडियो स्टेशन नेशनल वाइड 90एफएम के हवाले से यह खबर दी है। इस रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोल्ट की बर्थडे पार्टी में परिवार और दूसरे मेहमानों के साथ इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाड़ी रहीम स्टर्लिंग भी शामिल हुए थे। स्टर्लिंग भी जमैका के ही रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसके कैप्शन में लिखा- यह उसैन बोल्ट की बर्थडे पार्टी है। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा गया और न ही किसी ने मास्क पहना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar