भूमि पूजन में आडवाणी को याद करके आखिर मोहन भागवत ने क्या कहा

हैदराबाद : RSS प्रमुख मोहन भागवत ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन के बाद आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम सभी के दिल में बसे हुए हैं। राम मंदिर के लिए कई लोगों ने कुर्बानी दी है और उनमें से कई लोगआज भौतिक रूप से उपस्थित नहीं है। ऐसे कई लोग हैं जो कोविड -19 महामारी की वजह से आज यहां नहीं आ सकते और लालकृष्ण आडवाणी भी अपने घर पर रहकर इस कार्यक्रम को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण शुरू होने से समूचे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने कहा कि दशकों पुराने संघर्ष के बाद आज राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेने से वे बेहद खुश हैं।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के साथ हमें भगवान राम के आदर्शों को समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज से नए भारत की शुरू हो गई है और जब तक राम मंदिर का निर्माण पूरा नहीं हो जाता तब तक हम भारत को फिर से महान बनाने की राह पर चलेंगे। 
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar