ओडिशा के बिजनेसमैन ने बनवाया सोने से लदा फेस मास्क, कीमत जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान

भुवनेश्‍वर: कोरोना के संक्रमण (Coronavirus) से बचने के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। ऐसे में लोग अपनी सुरक्षा के लिए अलग अलग तरह के मास्क लगाए घूमते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच ओडिशा में भी एक बिजनेसमैन ने सोने का मास्क बनवाया है। 
जानकारी के अनुसार ओडिशा के बिजनेसमैन आलोक मोहंती ने सोने का मास्क (Gold Mask) बनवाया है। सोने का ये मास्क 100 ग्राम का है और इसकी ​कीमत करीब 3.5 लाख के करीब है। सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही आलोक की तस्वीर में दिखाई देने वाला मास्क बेहत पतला है और इसे मुंबई के जावेरी बाजार के एक ज्वेलरी शॉप से बनवाया गया है। 
सोने के मास्क बारे जब आलोक मोहंती से बता की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले वह मुंबई गए थे। वहां पर एक ज्वेलरी शॉप में एक शख्स सोने का मास्क बनवा रहा था, तभी मैंने भी फैसला किया कि मैं भी एक सोने का मास्क बनवाउंगा। इसके बाद मैंन मुंबई के ही जावेरी बाजार के एक ज्वेलरी शॉप से बातचीत की और उन्होंने मास्क बनाने की हामी भी भर दी। 
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar