भारत के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ देश

नई दिल्ली :  भारत की 2018 बाघ गणना ने कैमरा ट्रैपिंग के जरिये दुनिया का सबसे बड़ा वन्यजीव सर्वेक्षण का कीर्तिमान बनाने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाई है। अखिल भारतीय बाघ अनुमान 2018 के चौथे चक्र में देश में 2,967 बाघों या विश्व के कुल बाघों की 75 प्रतिशत संख्या का अनुमान लगाया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल विश्व बाघ दिवस के मौके पर इसके परिणामों की घोषणा की थी। इस उपलब्धि को एक महान क्षण करार देते हुए, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट किया, ‘‘अखिल भारतीय बाघ अनुमान अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे बड़ा कैमरा ट्रैप वन्यजीव सर्वेक्षण के तौर पर दर्ज हो गया है। वास्तव में एक महान क्षण और यह आत्मनिर्भर भारत का एक शानदार उदाहरण है।''
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar