संक्रमण को दूर रखने के लिए अनानास के छिलके में हैं ये गजब फायदे, ऐसे करें इस्तेमाल

कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जंग लड़ रही है. ऐसे में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा जा रहा है. इस वायरस से बचाव के लिए साफ-सफाई के साथ साथ शरीर के इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही फल के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके शरीर में आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में फायदेमंद साबित होगा.
अनानास pineapple एक ऐसा फल है जिसमें विटामिन बी, फोलेट, थायमाइन, पेंटाथेमिक एसिड, ब्रोमेलेन, नायसिन जैसे पोषक तत्व मौजूद हैं. ये फल विटामिन सी और फाइबर के गुणों से भरपूर होता है. इसे आप चाहें खाएं या इसका जूस पिएं. दोनों ही बहुत फायदेमंद साबित होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं अनानास ही नहीं बल्कि इसका छिलका भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. जो हमारे शरीर में होने वाली कई बीमारियों का रोकथाम कर सकता है. अनानास के छिलके में मैग्नीशियम, पोटेशियम, कॉपर, मैंगनीज, कैल्शियम, आयरन से भरपूर होता है. इसके छिलके से सेहत पर किस तरह से फायदेमंद है चलिए आपको बताते हैं.
इसके छिलके में विटामिन 
सी पाएं जाने के कारण ये हमारे शरीर में होने वाले इंफेक्शन से बचाता है. विटामिन सी और ब्रोमालाइन की मौजूदगी केे कारण पाइनएप्पल के ये छिलके बैक्टीरिया से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं, कफ और खांसी को ठीक करते हैं साथ ही घावों को भी ठीक करने में मदद करते हैं.सीधी भाषा में कहा जाए तो ये इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए काफी कारगर होते हैं.
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar