देश में 31 मई तक लागू रहेगा लॉकडाउन 4.0,

नई दिल्ली  : पूरे देश में लॉकडाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन 4.0 को लेकर गृहमंत्रालय की ओर से गाईडलाइन जारी कर दिया गया है। गाइड लाइन में साफ बताया गया है कि रेड जोन एरिया में रिस्ट्रक्शन जारी रहेगा। इसके अलावा सभी घरेलू एयरलाइंस को इजाजत नहीं दी जाएगी। स्कूल कॉलेज सब बंद रहेंगे। इसके अलावा मेट्रो सेवाएं भी बंद रहेंगी। 
हालांकि, इससे पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन 4 का संकेत दे दिया था। हालांकि, उन्होंने कहा था कि यह नए रंग रूप में होगा।  नए नियमों में आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार देने के लिए छूट का दायरा काफी बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही लोगों के आवागमन पर भी कई तरह के प्रतिबंध खत्म कर दिए गए हैं।
 इससे पहले महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पंजाब ने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया है।इससे पहले देश के तमाम राज्यों ने 31 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया था। इसमें महाराष्ट्र और पंजाब, तमिलनाडु शामिल हैं जहां लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक बढ़ा दी गई है। तमिलनाडु की पलानिसामी सरकार तमिलनाडु में लॉकडाउन को लेकर इस क्रम में अधिसूचना जारी करते हुए लॉकडाउन 4.0 के नियमों की पूरी जानकारी दी है। इससे पहले महाराष्ट्र, पंजाब की सरकारों ने भी 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। इसके अलावा तेलंगाना की सरकार ने 29 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया है।
पीएम ने मुख्यमंत्रियों से मांगी थी सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले हफ्ते कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की थी। इस दौरान पीएम ने राज्यों से सलाह भी मांगी थी।
यह लॉकडाउन का चौथा चरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मार्च को 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था। यह 14 अप्रैल को खत्म होना था। लेकिन इसे 3 मई तक बढ़ा दिया गया था। इसके बाद इसे 3 मई से 17 मई तक किया गया। हाल ही में राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने लॉकडाउन के चौथा चरण का जिक्र किया था। पीएम मोदी ने कहा था, यह लॉकडाउन नए रंग रूप में दिखेगा।
और नया पुराने