भारतीय अर्थव्यवस्था को झटका, एडीबी ने घटाया जीडीपी वृद्धि दर अनुमान

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने भारत की विकास दर (जीडीपी) अनुमान को घटा दिया है। बैंक ने कहा है कि वित्त वर्ष 2021 में भारत की आर्थिक विकास दर घटकर चार फीसदी तक जा सकता है।
बैंक ने अपने ‘एशियन डेवलपमेंट आउटलुक’ (एडीओ) 2020 में कहा कि भारत में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि अगले वित्त वर्ष में 6.2 फीसदी तक मजबूत होने से पहले वित्त वर्ष 2021 में घटकर चार फीसदी जा सकती है।
कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण दुनियाभर में पैदा हुए स्वास्थ्य आपात के बीच अर्थव्यवस्था के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है। बाजार में पिछले साल आई सुस्ती के बाद से ही भारत की विकास दर धीमी होती रही है।
इस संदर्भ में एडीबी के अध्यक्ष मसात्सुगु असाकावा ने कहा कि कई बार काफी चुनौतीपूर्ण समय का सामना करना पड़ता है, कोविड-19 से विश्वभर में लोगों की जिंदगियां प्रभावित हुई हैं और उद्योग एवं अन्य आर्थिक गतिविधियां बाधित हो रही हैं।
बता दें कि इस सप्ताह फिच सोल्यूशंस ने भी वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को कम कर 4.6 फीसदी कर दिया था। इस बीच, इंडिया रेटिंग्स ने भी आगामी वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को कम कर 3.6 फीसदी कर दिया था। कोरोना वायरस महामारी के चलते निजी खपत कमजोर पड़ने और निवेश में कमी को देखते हुए एजेंसी ने यह कदम उठाया। कोरोना वायरस का असर दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं पर देखा जा रहा है।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar