कोरोना से लड़ाई में सीएम योगी का 'स्वदेशी दांव', यूपी सरकार बनाएगी 46 करोड़ खादी के मास्क

लखनऊ |कोरोना से लड़ाई के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 'स्वदेशी मंत्र' के तहत एक बड़ा फैसला लिया। अपने आवास पर कोरोना वायरस को लेकर की गई तैयारियों समीक्षा करने के मद्देनजर सीएम योगी ने उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सीएम योगी ने 'खादी' से मास्क बनाने का आदेश जारी किया।
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में खादी से 46 करोड़ स्पेशल मास्क बनाए जाएं। ये मास्क ट्रिपल लेयर होंगे और गरीबों को मुफ्त में दिए जाएंगे। इनकी खास बात यह होगी कि इन्हें धोकर फिर से इस्तेमाल किया जा सकेगा। आम जनता के लिए ये मास्क मामूली कीमत पर उपलब्ध कराए जाएंगे। सीएम ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता को लॉकडाउन में किसी भी तरह की कमी न हो, उन्हें हर जरूरी चीज आसानी से उपलब्ध होती रहे।
'शिकायतें मिलीं तो जिलाधिकारी पर ऐक्शन'
सीएम योगी ने खाना और राशन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएम ने जिलाधिकारियों से कहा कि किसी भी हालत में लोगों को समय पर भोजन और राशन पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि 23 करोड़ जनता का हित ही मेरी प्राथमिकता है, अगर किसी जिले में लापरवाही हुई तो वहां के जिलाधिकारी की ही जिम्मेदारी होगी। उन्होंने सख्त लहजे में यह भी कहा कि लापरवाही होने पर संबंधित जिले के जिलाधिकारी पर लॉकडाउन के बाद फैसला लिया जाएगा। सीएम ने निर्देश दिए कि बिना किसी भेदभाव के गरीबों तक सुबह सुबह 10 से दोपहर 2 बजे के बीच और शाम को 6 से 8 बजे के बीच खाना पहुंचाया जाए।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar