कोरोना से देश में अब तक 273 लोगों की मौत , महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 1895 तक पहुंची

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस अपना कहर ढाता जा रहा है। पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में हर रोज इजाफा देखने को मिल रहा है। देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 909 मामले सामने आए हैं और 34 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 8356 हो गई है। ahइसमें 7367 सक्रिय मामले हैं। 716 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक 273 लोगों की मौत हो चुकी है।
अपडेट ...
-महाराष्ट्र में पिछले 12 घंटे में कोरोना के 134 नए मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1895 हो गई है।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar