कोरोना वायरस से दुनियाभर में, अब तक 7 हजार से ज्यादा ने गंवाई जान



पूरी विश्व में इस समय कोरोना वायरस से लड़ रही है। चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक दुनियाभर में 7 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 1,73,171 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। भारत में कोरोना वायरस के 118 मामले सामने आ चुके हैं।  चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण मरने वालों की संख्या 3,213 हो गई है, इसके अलावा इटली में अब तक दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना वायरस के चलते हो चुकी है। सोमवार को इटली में 349 लोगों की मौतें हुई थीं। इटली के बाद स्पेन यूरोप का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। स्पेन में सोमवार को कोराना वायरस संक्रमण के करीब एक हजार नए मामले सामने आए। वहीं, बहरीन में कोरोना वायरस से पहली मौत हुई है।


और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar