ब्रेकिंग: कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र सोनकर की गोली मार कर हत्या - मामला पुरानी रंजिश का

जबलपुर, हनुमानताल थानान्र्तगत स्थित भानतलैया क्षेत्र में आज दोपहर गोली चलने से अफरा-तफरी मच गयी। सूत्रों के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते क्षेत्र के ही पं. राधाकृष्ण मालवीय वार्ड के पार्षद धर्मेन्द्र सोनकर पर यह हमला किया गया। जिसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिये उसे सिटी अस्पताल पहुंचाया गया| जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी| लोगों ने बताया कि धर्मेन्द्र सोनकर पर यह हमला उस समय हुआ जब वह घर के बाहर स्थित मंदिर में बैठा हुआ था और लोगों से बातचीत में व्यस्त था तभी पुरानी रंजिश के चलते क्षेत्र के ही बदमाश  द्वारा अचानक उन पर गोली चला दी जिसके बाद धर्मेन्द्र घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए है। 

हमले के दौरान धर्मेन्द्र के गोली सीने और और अन्य जगह लगी है, गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा,सूचना मिलने पर परिजन भी तत्काल वहां पहुंच गए और घायल धर्मेन्द्र को वाहन द्वारा सिटी अस्पताल लेकर जाया गया। जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी| पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई थी और उसे पकडऩे टीम को सतर्क कर दिया गया था| विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है| 


कोई नहीं जानता कब क्या हो जाये 

देखिये कुछ दिन पहले फेसबुक की वाल पर क्या लिखा था 




और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar