केंद्र सरकार का फैसला, 80 करोड़ लोगों को सस्ते में मिलेगा अनाज-चावल

नई दिल्ली :- कोरोना वायरस जैसी बड़ी महामारी से निपटने के लिए केंद्र सरकार लगातार कड़े कदम उठा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मंगलवार को ऐलान किए गए 21 दिन के लॉकडाउन का आज पहला दिन है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी एक संदेश देखने को मिला। दूसरी ओर केंद्र सरकार ने कैबिनेट बैठक में 80 करोड़ लोगों को सस्ता अनाज देने का फैसला लिया है।
केंद्रीय कैबिनेट में फैसला हुआ है कि अब देश के 80 करोड़ लोगों को 2 रुपये प्रति किलो के हिसाब से गेंहू और 3 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चावल दिए जाएंगे। कोरोना वायरस के चलते ये फैसला अगले 3 महीने तक लागू रहेगा।
लॉकडाउन के बीच बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों को एक-एक हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी। लॉकडाउन की वजह से देश के सभी बाजारकामकाज ठप हो गए हैं।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar