कोरोना ने लगाया रेलवे की रफ्तार पर ब्रेक, 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेन बंद

नई दिल्ली:  
देशभर में कोरोना वायरस के लगातार सामने आ रहे को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है. देशभर में 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनों को बंद कर दिया गया है. रेलवे ने बताया है कि सभी लंबी दूरी की ट्रेनें, एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेन (प्रीमियम ट्रेन भी शामिल) का परिचालन 31 मार्च की रात 12 बजे तक बंद रहेगा. यात्री टिकट रद्द होने के बाद 21 जून तक रिफंड ले सकेंगे. दरअसल विदेश के लौटने के बाद जिन लोगों को होम क्वारंटाइन के लिए कहा गया था वह ट्रेन से सफल कर अपने घर जा रहे है. हाल में कई कोरोना संक्रमित यात्रियों के ट्रेन में सफर करने के मामले सामने आए. इससे अन्य यात्रियों में भी कोरोना से संक्रमित होने का खतरा है. इसको देखते हुए रेलवे बोर्ड की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है.
रेल यात्रियों में कोरोना के वायरस मिलने के बाद रेलवे ने इसे रोकने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से अपील की कि कोरोना से डरकर लोग भागें नहीं. जो जहां है कुछ दिन तक वहीं रहे. लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन लोग अभी भी यात्रा कर अपने घर लौट रहे हैं. हालांकि कुछ यात्रियों ने अपने टिकट कैंसल करा दिए लेकिन इसके बाद भी पिछले दो दिन से ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा देखने को मिली.
कोरोना वायरस के कारण देश में अब तक 6 लोगों को मौत हो चुकी है. मुंबई में 63 साल के एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं बिहार में 38 साल के एक युवक की मौत का मामला सामने आया. बिहार के मुंगेर का रहने वाला यह युवक हाल ही में कतर से भारत लौटा था. इसका पटना के एम्स में इलाज किया जा रहा था.  
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar