ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़, रच डाला इतिहास

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है। जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। फिल्म ‘वॉर’ कल यानी 2 अक्टूबर, गाधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं, फिल्म एनालिस्ट भी इसकी तारीफ करने से पीछे नहीं रहे। 
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक फिल्म ‘वॉर’ ने पहले ही दिन 50 करोड़ की कमाई कर ली है। दरअसल, ऋतिक और टाइगर की इस एक्शन फिल्म को देखने के लिए 31-32 करोड़ की प्री-बुकिंग पहले ही हो गई थी। जिसके चलते छुट्टी के दिन का फायदा इस फिल्म ने बखूबी उठाया। 
फिल्म के निर्देशन की बात करें तो वह सिद्धार्थ आनंद ने किया है। जबरदस्त एक्शन से भरपूर फिल्म करीब 3800 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। वहीं अगर हम इसके क्षेत्रीय कलेक्शन को देखें तो वह 55 करोड़ के पार पहुंच चुका है। आगे देखना ये है कि ये फिल्म 100 करोड़ की श्रेणी में शामिल होती है या फिर 200 करोड़ की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar