बैतूल जिले के चिचोली से करीब 10 किलोमीटर दूर बोरी मांगा रोड़ी में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात से सभी के रोंगटे खड़े हो गए. दरअसल, यहां एक महिला ने अपने ही ससुर की हत्या कर उसके दोनों हाथ काट दिए और फरार हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी महिला की तलाश की जा रही है.
चिचोली थाना प्रभारी के मुताबिक, बुधवार शाम को उक्त गांव से वृद्ध बच्चू किशोर की रक्तरंजित लाश मिलने की खबर मिली थी. मौके पर जांच के दौरान पाया गया कि बच्चू के दोनों हाथ काट दिए गए थे. साथ ही सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई है. प्रारंभिक तौर पर जांच में हत्या मृतक की बहू द्वारा किया जाना बताया जा रहा है. जिसने पहले कुल्हाड़ी से ससुर की हत्या की और फिर उसके दोनों हाथ काट दिए. घटना खेत पर हुई. जब वारदात को अंजाम दिया गया, महिला का पति और मृतक का पुत्र गंगाराम मंदिर गया हुआ था. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. आरोपी महिला की तलाश की जा रही है. उसकी तलाश में पुलिस जवानों के अलावा ग्रामीण भी जुटे हुए हैं. बहू ने इस घटना को अंजाम क्यों दिया, इसका खुलासा नही हो सका है.