कोयला घोटाला मामला : ED की सुप्रीम कोर्ट में अर्जी, 42 अधिकारियों का ट्रांसफर करने की मांग

नई दिल्ली : कोयला घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर कर 42 अधिकारियों के ट्रांसफर करने की मांग की है. ईडी की तरफ से दी गई अर्जी में कहा गया है कि 42 अधिकारियों का डेपुटेशन ईडी के साथ खत्म हो रहा है. लिहाजा इन अधिकारियों का ट्रांसफर किया जाए.
जस्टिस रमन्ना ने सुनवाई से इंकार करते हुए कहा कि चीफ जस्टिस मामले की लिस्टिंग और सुनवाई पर निर्णय लेंगे. दरअसल, इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि कोयला घोटाला मामले की जांच करने वाले अधिकारियों का ट्रांसफर कोर्ट की इजाजत के बिना नहीं होगा.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar