शेर को मारकर KISS करने लगा कपल, जानिए फिर क्या हुआ

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कपल की किस (Couple Kissing Over A Dead Lion) करते हुए हैरान कर देने वाली फोटो (Shoking Photo) वायरल हो रही है। लेकिन आप कहेंगे कि इसमें कौनसी बडी बात है। तो आपको बता दे, एक कपल ने पहले तो शेर का शिकार किया इसके बाद दोनों ने किस (Couple KISS Of Magnificent lion) करते हुए फोटो पोस्ट कर दी। शेर को मारकर दिल दहला देने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

कपल के पास एक शिकार में मारा हुआ शेर पड़ा हुआ है। The Sun की खबर के मुताबिक, कनाडा के ट्रॉफी हंटिंग कपल डैरन और कैरोलिन कार्टर (Darren and Carolyn Carter) साउथ अफ्रीका में लेगेलेला सफारी टूर पर निकले थे। जहां की उनकी ये तस्वीर पोस्ट की गई है। 

इस तस्वीर को लेगेलेला सफारी ने फेसबुक पर शयेर की है। लेकिन इस तस्वीर के विरोध होने पर इस तस्वीर को हटा लिया गया। Yahoo News की खबर के मुताबिक, तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया, 'गर्मी में शानदार काम, बहुत अच्छे। एक राक्षस के रूप में शेर।'

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर की खूब आलोचना हो रही है। लोगों ने ट्रॉफी हंटिंग को बैन करने की मांग की है। यूजर्स ने कपल को सख्त सजा देने की मांग की है। Mirror की खबर के मुताबिक, डैरन कार्टर से जब मरे हुए शेर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं इस पर कुछ कमेंट नहीं करना चाहूंगा क्योंकि ये बहुत पॉलीटिकल है।'

आपको बता दें, लेगेलेला सफारी टूर के दौरान टूरिस्ट शिकार भी कर सकते हैं। जिराफ के शिकार के लिए 2 लाख रुपये लिए जाते हैं तो वहीं अलग-अलग जानवर के अलग-अलग रेट हैं। ऐसा माना जा रहा है कि शेर के शिकार के लिए उसे बंद करके रखा गया था। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar