प्रिंट मीडिया उद्योग को पछाड़ देगा वेब मीडिया ताज़ा खबर

देश में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या बढऩे के साथ डिजिटल मीडिया 2019 में फिल्म-मनोरंजन और 2021 में प्रिंट मीडिया उद्योग को पछाड़ देगा। डिजिटल मीडिया 2021 में बढ़कर 5.1 अरब डॉलर (35,700 करोड़ रुपये) पर पहुंच जाएगा। फिक्की-ईवाई ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही। फिल्म क्षेत्र का आकार 2018 में 2.5 अरब डॉलर था और 2019 में बढ़कर इसके 2.8 अरब डॉलर होने का अनुमान है। वहीं, प्रिंट मीडिया का आकार 2018 में 4.4 अरब डॉलर रहा और इसके 2019 में बढ़कर 4.8 अरब डॉलर रहने का अनुमान है।
2018 में 42 फीसदी बढ़ा डिजिटल मीडिया
रिपोर्ट में कहा गया है कि डिजिटल मीडिया 2018 में 42 प्रतिशत बढ़कर 2.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया । भारतीयों ने फोन पर खर्च किए समय में 30 प्रतिशत समय मनोरंजन पर खर्च किया। उम्मीद है कि डिजिटल मीडिया 2019 में बढ़कर 3.2 अरब डॉलर का हो जाएगा।
चीन के बाद भारत में सर्वाधिक इंटरनेट उपयोगकर्ता
चीन के बाद भारत में सबसे ज्यादा इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं। यहां करीब 57 करोड़ लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं और यह सालाना 13 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। देश में 2018 में 32.5 करोड़ ऑनलाइन वीडियो देखने वाले हैं और 15 करोड़ ऑडियो स्ट्रीमिंग उपयोगकर्ता हैं। भारतीय मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र कुल मिलाकर 2017 से 13.4 प्रतिशत बढ़कर 23.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया । इसके 2021 तक बढ़कर 33.6 अरब डॉलर पर पहुंच जाने का अनुमान है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने