बीस वर्ष की सेवा या पचास वर्ष की आयु पूरी कर चुके अक्षम कर्मचारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के प्रस्ताव भेजें समय-कलेक्टर के जिला अधिकारियों को निर्देश

कलेक्टर भरत यादव ने समय सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा बैठकमें सभी विभागों के जिला प्रमुखों को खराब रिकार्ड वाले या कार्य करने में अक्षम हो चुके20 वर्ष की सेवा अथवा 50 बर्ष की आयु पूरी कर चुके कर्मचारियों - अधिकारियों कीअनिवार्य सेवा निवृत्ति के प्रस्ताव अतिशीघ्र कलेक्टर कार्यालय को भेजने के निर्देशदिए हैं । भरत यादव ने कहा कि जो जिला अधिकारी इस बारे में ठोस कार्यवाही नहीं करेंगे उनके विरुद्ध भी एक्शन लिया जाएगा ।
कलेक्टर ने बैठक में सभी अधिकारियों को विभागीय जांच के लंबित मामलोंमें 15 दिन के भीतर कार्यवाही पूरी करने की हिदायत भी दी । उन्होंने अधीनस्थअधिकारियों एवं कर्मचारियों की एसीआर (गोपनीय चरित्रावली ) में शीघ्र मतांकन करनेके निर्देश भी बैठक में दिये ।
बैठक में एक जनवरी 2020 से लागू होने वाले ई-ऑफिस सिस्टम के बारें मेंसभी जिला अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी गई । कलेक्टर ने कहा किअधिकारियों को अभी से इसके लिये तैयारियां प्रारम्भ करनी होंगी । उन्होंने ई- ऑफिसप्रणाली के तहत कम्प्यूटर पर अपलोड करने के लिए फाइलों की सूची बनाने का कार्य प्रारम्भ करने और कर्मचारियों की ट्रेनिंग का कैलेंडर तैयार करने के निर्देश भी दिए ।
समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में किसानों को सिंचाई के लिये बरगीबांध की नहरों से पर्याप्त पानी मुहैया कराने के निर्देश दिए गए । कलेक्टर भरत यादव नेनर्मदा घाटी प्राधिकरण के अधिकारियों से कहा कि वे अपने उप यंत्रियों को फील्ड कालगातार भ्रमण करने के लिए निर्देशित करें । उन्होंने कहा कि नहरों के आखिरी छोरतक पानी पहुंचे यह हर हाल में सुनिश्चित करना होगा । श्री यादव ने नहरों से छेड़छाड़के मामले में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए । श्री यादव ने कृषि विभाग के अधिकारियों को भी किसानों को समसामयिक सलाह देने के लिए लगातार फील्ड विजिट करने की हिदायत दी ।
कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में ढिलाई बरते जाने की शिकायतोंपर सम्बन्धित राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही के निर्देशदिये । उन्होंने राजस्व वसूली की धीमी गति पर भी नाराजगी जाहिर की । भरत यादव ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारियों के भ्रमण और राजस्व शिविरों के मासिक शेड्यूलजारी किया जाए ताकि राजस्व अधिकारियों के कामकाज पर नजर रखी जा सके औरबेहतर ढंग से मॉनिटरिंग की जा सके । कलेक्टर ने बैठक में प्रधानमंत्री किसानसम्मान निधि योजना के तहत किसानों के सत्यापन के कार्य मे रुचि नहीं ले रहेपटवारियों को नोटिस जारी करने संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनकी पांच-पांच दिन का वेतन रोकने तथा निलंबन की कार्यवाही करने के निर्देश दिये ।
बैठक में सीएम हेल्पलाईन से प्राप्त शिकायतों के निराकरण में जबलपुर जिलेके परफार्मेंस में सुधार आने पर कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को बधाई दी ।जनसुनवाई तथा लोकसेवा सेवा केन्द्रों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति कीसमीक्षा भी बैठक में की गई । निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए भूमि आबंटन केप्रकरणों में की गई कार्यवाही तथा न्यायालयों में प्रचलित प्रकरणों की स्थिति कीसमीक्षा भी इस दौरान की गई । बैठक में सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों कोउनके क्षेत्र के स्वास्थ्य एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रों का नियमित रूप से भ्रमण करने केनिर्देश दिए गए तथा एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही गई। सभी एसडीएम से कहा गया कि उन्हें अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रोंकी साफ सफाई पर भी नजर रखनी होगी । स्वास्थ्य केंद्रों में छोटी - मोटी मरम्मत केकार्य स्थानीय स्तर पर ही रोगी कल्याण निधि से कराने के निर्देश भी दिए गए ।
बैठक में नगर निगम आयुक्त आशीष कुमार , जिला पंचायत के सीईओप्रियंक मिश्र, अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित, डॉ सलोनी सिडाना ,व्ही पी द्विवेदी सयुंक्तकलेक्टर नमः शिवाय अरजरिया एवं सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे ।
कलेक्टर ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त आवेदनों का निराकरण मेंअच्छे परफार्मेंस के लिए एसडीएम अधारताल आशीष पांडे सहित पांच अधिकारियों कोसम्मानित भी किया । इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों को स्थानीयनिर्वाचन के कार्यों को प्राथमिकता देने की हिदायत भी बैठक में दी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar