NH-709 पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

बागपत: अब तक जगह-जगह से सड़कों पर नमाज और पूजा पाठ करने की खबरें आपने सुनी होंगी, लेकिन शायद ये ऐसा पहला मामला होगा जब नेशनल हाइवे पर हनुमान चालीसा और पूजा पाठ किया गया हो. बागपत में सड़कों में पढ़ी जानें वाली नमाज के बाद को विरोध में हिंदू संगठन और बीजेपी नेता सड़क पर हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए आगे आ गए हैं.
हनुमान चालीसा के साथ की आरती
जानकारी के मुताबिक, मामला मंगलवार का है. बागपत के बड़ौत में नगरपालिका के चेयरमैन और बीजेपी नेता अमित राणा ने अपने समर्थकों और हनुमान भक्तों के साथ नेशनल हाईवे 709 पर न केवल हनुमान चालीसा का पाठ किया बल्कि सड़क पर ही घंटे घड़ियाल के साथ हनुमान आरती भी की. हाईवे पर जय श्री राम जय हनुमान, हर हर महादेव की जयघोष होने लगी.

सड़क पर नमाज हो सकती है पूजा क्यों नहीं?
मामले की सूचना मिलते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए और हड़कंप मच गया. क्योंकि मामला धार्मिक था, इसलिए पुलिस ने रोका तो नहीं, लेकिन नगरपालिका के चेयरमैन और बीजेपी नेता अमित राणा से उन्होंने बात की. अमित राणा ने अधिकारियों से कहा, जब सड़क पर नमाज पढ़ने से नहीं रोकी जा सकती तो पूजा क्यों? उन्होंने कहा कि ये लोकतांत्रिक देश है बिना परमिशन भी हम यहां हनुमान चालीसा पढ़ेंगे. 
ऐतिहासिक है सिद्धपीठ पुरा महादेव मंदिर
दरअसल, इस समय कावड़ यात्रा मेला चल रहा है और बागपत में ऐतिहासिक सिद्धपीठ पुरा महादेव मंदिर है, जिसमें स्थापित शिवलिंग की स्थापना भगवान परशुराम ने की थी. इस मंदिर में हर वर्ष 25 से 30 लाख कावड़िया आते हैं और जलाभिषेक करते हैं. इसलिए अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं. 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar