राजीव गांधी पुण्यतिथि: सोनिया, राहुल, प्रियंका और मनमोहन ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली । पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 27वीं पुण्यतिथि पर देश उन्हें याद कर रहा है। दिग्गज कांग्रेसी नेता उन्हें नई दिल्ली स्थित वीर भूमि जाकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आज सुबह उनकी पत्नी सोनिया गांधी, बेटे राहुल गांधी, बेटी प्रियंका गांधी, दामाद रॉबर्ट वाड्रा, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। देश भर में आग राजीव गांधी की पुण्यतिथि में उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी जा रही हैं। गौरतलब है कि  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या को आज 27 साल पूरे हो गए। तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में उन्हें उस वक्त बम से उड़ा दिया गया था जब वो एक चुनावी रैली को संबोधित करने जा रहे थे। 21 मई 1991 को रात तकरीबन 10 बजकर 15 मिनट पर राजीव गांधी रैली स्थल पर पहुंचे। वे कार की अगली सीट पर बैठे थे और उन्होंने उतरते ही सबका अभिवादन किया। मंच की ओर बढ़ते हुए एक महिला आत्मघाती हमलावर धनु ने उन्हें माला पहनानी चाही, तो सब इंस्पेक्टर अनुसुइया ने उसे रोक दिया। हालांकि राजीव गांधी के कहने पर उसे माला पहनाने के लिए आने दिया गया। धनु ने उन्हें माला पहनाई और जैसे ही वो उनके पैर छूने के लिए नीचे झुकी, उसने अपने कमर से बंधे बम का बटन दबा दिया। एक जोरदार धमाका हुआ और फिर सबकुछ सुन्न हो गया। इस धमाके ने राजीव गांधी की जान ले ली। उन्हें देश में आईटी क्रांति की नीव रखने, मतदान उम्र सीमा 18 साल करने, अर्थव्यवस्था सुधार, शाहबानो जैसे केस के लिए लिए याद किया जाता रहा है।

राहुल का भावनात्मक संदेश

 

अपने पिता की पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक भावुक संदेश भी ट्विटर पर लिखा। उन्होंने कहा, 'मेरे पिता ने मुझे सिखाया कि नफरत उन लोगों के लिए जेल है जो इसे लेकर चलते हैं। आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं उन्हें धन्यवाद कहना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे सभी लोगों से प्यार और सम्मान करना सिखाया। एक बेटे का अपने पिता के लिए सबसे मूल्यवान उपहार। राजीव गांधी, हम सब आपसे प्यार करते हैं और आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे।' 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar