कोतमा में आरईएस एसडीओ और उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार

अनूपपुर। सड़क निर्माण के लिए सप्लाई किए गए मटेरियल के बिल पास कराने की एवज में आरईएस (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग) के एसडीओ उमेश श्रीवास्तव (55) और उपयंत्री देवेंद्र सिंह चौहान (33) को लोकायुक्त पुलिस रीवा ने अनूपपुर जिले के कोतमा से 32400 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। दोनों बदरा जनपद में पदस्थ हैं।
रीवा लोकायुक्त निरीक्षक हितेन्द्रनाथ शर्मा ने बताया कि मटेरियल सप्लायर सुरेन्द्रनाथ मिश्रा ने जनपद बदरा के ग्राम पंचायत चुकान के लखन गुप्ता के खेत से कनारटोला के बीच बनी ग्रेवल रोड में निर्माण सामग्री की सप्लाई की थी। जिसकी कुल राशि 5 लाख 49 हजार 500 रुपए हुई थी। इस मटेरियल सप्लाई के भुगतान के लिए बिल लगाया गया था। उसके भुगतान के लिए एसडीओ और उपयंत्री ने 15 प्रतिशत कमीशन की मांग रखी थी।
चुकान गांव में करीब 1 किलोमीटर लंबी यह सड़क दो माह पहले ही बनाई गई जिसकी कुल लागत 12.99 लाख थी। अभी भी सड़क पूरी तरह नहीं बन पाई है। मटेरियल सप्लाई के भुगतान के एवज में मांगी गई राशि के बाद सप्लायर मिश्रा ने 18 मई को लोकायुक्त रीवा में दोनों की शिकायत की थी।
मंगलवार सुबह 11 बजे 14 सदस्यीय टीम ने उपयंत्री देवेंद्र सिंह चौहान के कोतमा स्थित घर में आरईएस अनूपपुर के एसडीओ उमेश कुमार श्रीवास्तव तथा उपयंत्री चौहान कोतमा को 32400 रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ा लिया। 27400 रुपए की रिश्वत एसडीओ और 5000 उपयंत्री चौहान ने लिए थे। दोनों को सुरेन्द्रनाथ मिश्रा ने जैसे ही रुपए के अलग-अलग पैकेट थ्ामाए वैसे ही लोकायुक्त ने उन्हें धर दबोचा। दोनों को मामला दर्ज करने के बाद जमानत दे दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar