🔴 BREAKING NEWS
Loading...

भविष्यफल: धनु में बुध पड़े हैं वक्र, किसकी बुद्धि होगी भ्रष्ट

आज का शुभाशुभ: बुधवार दि॰ 06.12.17 चंद्र मिथुन राशि व पुनर्वसु नक्षत्र, भाग्यांक 1, शुभरंग मेहरून, शुभदिशा पूर्व, राहुकाल दिन 12 से दिन 1:30 तक।

आज का विशेष उपाय: बुद्धिबल में वृद्धि हेतु गणपति पर गोरोचन चढ़ाकर मस्तक पर तिलक करें।

आज का महामंत्र: ॥ बुं बुधाय बुधार्चिताय नमः ॥ इस बुध मंत्र से बौद्धिक विकार समाप्त होते हैं।

मेष: जनसंपर्क से लोगों में साख कायम होगी। लोग उदारता का लाभ उठाएंगे। आर्थिक कारणों से भागदौड़ रहेगी। मौसमी रोग सताएंगे।

वृष: आर्थिक विषमता दूर होगी। सोच-विचार कर इन्वेस्टमैंट करें। निवेश का अधिग्रहण करेंगे। देनदारी हेतु तत्काल व्यवस्था करनी पड़ेगी।

मिथुन: रिलेशनशिप में समस्या रहेगी। असंतुष्ट रिश्तों को मनाने की कोशिश करेंगे। स्टूडैंट्स को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

कर्क: पार्टनर से सुख मिलेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति रोमांचित करेगी। प्रोफेशनल्स को लाभ होगा। व्यक्तित्व पर आघात हो सकता है। 

सिंह: प्रोफैशन में व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। पैंडिंग वर्क सम्पन्न होगा। भावनाओं पर संयम बनाए व स्थिति का धैर्य से सामना करें।

कन्या: समस्या के समाधान हेतु परिचित सहयोग देंगे। दोपहर में मीटिंग में जाएंगे। संतान की चिंता रहेगी। अधिकारीवर्ग से विवाद होगा।

तुला: कीमती चीज को पाने की इच्छा पूरी होगी। मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। चोट लगने के आसार हैं। आलोचना होने के योग हैं।

वृश्चिक: संबंधियों से लाभ के योग हैं। सामाजिक समारोह में हिस्सा लेंगे। सिंगल्स को पार्टनर मिलेगा। सोशल वर्क में दिलचस्पी बढ़ेगी।

धनु: बिजनैस डील्स में असफलता मिलेगी। मनचाहे पार्टनर से संबंध बनेंगे। निजी संबंधों में प्रगति होगी। दोपहर बाद पैंडिंग काम पूरा होंगे।

मकर: मन में बिजनैस के नए आइडियाज आएंगे। साहित्य संबंधित आर्टिकल्स में सृजनात्मकता आएगी। धार्मिक आयोजन में उपस्थित रहेंगे। 

कुंभ: स्वास्थ्य प्रभावित होगा। चिकित्सक से परामर्श लेंगे। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। अप्रिय समाचार मिलेगा।

मीन: व्यापारियों को भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्य जीवन में निकटता रहेगी। स्वजनों से भेंट होगी। प्रेमीजन का रोमांस प्रगाढ़ बनेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar