🔴 BREAKING NEWS
Loading...

शशि कपूर ने 10 साल की उम्र में किया था डेब्यू, ये थी पहली फिल्म

बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेताओं में गिने जाने वाले शशि कपूर का निधन हो गया है. वो 79 साल के थे. शशि कपूर, पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे. बड़े भाइयों राज कपूर और शम्मी कपूर की तरह उन्होंने भी फिल्मों में अभिनेता के तौर पर ही करियर बनाया. बहुत कम लोगों को इस बात का पता है कि शशि ने सिल्वर स्क्रीन पर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था.

उनकी पहली फिल्म 'आग' थी. ये 1948 में रिलीज हुई थी. इसे राज कपूर ने बनाया था. उस जमाने में इस फिल्म की खूब चर्चा हुई थी. उस वक्त शशि कपूर की उम्र महज 10 साल थी. हालांकि फिल्म में पहली बार काम करने से पहले शशि, पिता पृथ्वीराज के साथ थियेटर में छोटी भूमिका कर चुके थे.

1951 में आई राजकपूर की एक दूसरी फिल्म 'आवारा' में भी शशि ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया. शशि कपूर को लीजेंड माना जाता है. उन्होंने करीब 40 से ज्यादा सालों तक अभिनेता, निर्माता और निर्देशक के रूप में काम किया. उनका अलग तरह का ही आकर्षण था. आज भी पर्दे पर उनकी मुस्कान लोगों की दिलचस्पी का विषय है.

बलबीर नाम से भी जाने जाते थे शशि कपूर

आकर्षक व्यक्तित्व वाले शशि कपूर के बचपन का नाम बलबीर राज कपूर था. बचपन से ही एक्टिंग के शौकीन शशि स्कूल में नाटकों में हिस्सा लेना चाहते थे. उनकी यह इच्छा वहां तो कभी पूरी नहीं हुई, लेकिन उन्हें यह मौका अपने पिता के 'पृथ्वी थियेटर्स' में मिला.

नाटक से शुरू की थी एक्टिंग
शशि ने एक्टिंग में अपना करियर 1944 में अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर के नाटक 'शकुंतला' से शुरू किया था. शशि ने हिन्दी सिनेमा की 160 फिल्मों (148 हिंदी और 12 अंग्रेजी) में काम किया.

ऐसा है शशि कपूर का परिवार

शशि ने साल 1958 में जेनिफर केंडल से शादी की थी. दोनों 1956 में कोलकाता में मिले थे. कुछ मुलाकातों के बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा और 20 साल की उम्र में ही उन्होंने खुद से तीन साल बड़ी जेनिफर से शादी कर ली. दोनों के तीन बच्चे- कुणाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर हैं. सभी बच्चे लाइमलाइट से दूर ही रहे.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar