🔴 BREAKING NEWS
Loading...

राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (30 नवंबर 2017)

मेष (Aries): मन की एकाग्रता कम रहने के कारण मन से आप दुखी रहेंगे, ऐसा गणेशजी कहते है। धन का निवेश करने वालों के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। यह निवेश लाभ कम ही देगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आवश्यक डॉक्यूमेंट्स पर अधिक ध्यान दें। 
वृषभ (Taurus) : व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। मन में दुविधा के कारण फैसला लेने में दिक्कत होगी। तबीयत थोड़ी नरम रह सकती है। प्रयास के मुताबिक कार्य में सफलता कम मिलेगी। 
मिथुन (Gemini): प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। गणेशजी बताते हैं कि आर्थिक, सामाजिक और कौटुंबिक दृष्टि से आज लाभ का दिन है। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। मित्रों, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से लाभ तथा प्रवास का आयोजन होगा। 
कर्क (Cancer): दिन अनुकूलता भरा और लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपा दृष्टि से आप की प्रगति का मार्ग निर्विध्न हो जाएगा। व्यापार में भी आय बढ़ने की और उगाही की वसूली की संभावना है। 
सिंह (Leo): आज आपका मूड पूरा दिन अच्छा बना रहेगा। करीबी लोगों के साथ किसी जगह जाकर बढ़िया खाना खाने और घूमने-फिरने में समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा। 
कन्या (Virgo) : गणेशजी कहते हैं कि व्यापारी-वर्ग के लिए आजका दिन शुभ है। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि होने के साथ-साथ सफलता और उगाही का धन भी प्राप्त होगा। पिता तथा बडे़-बूढ़ों से लाभ होगा। लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। 
तुला (Libra): गणेशजी को आपका दिन प्रतिकूलताओं भरा प्रतीत होता है। अतः सुझाव देते हैं कि किसी नए कार्य का प्रारंभ ना करें व उपचार एवं शल्यचिकित्सा आज न करवाएं। क्रोध से दूर रहिएगा। 
वृश्चिक (Scorpio): आज आपको साहित्यिक प्रवृत्ति करना रुचिकर लगेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। विद्यार्थीयों के लिए भी समय अनुकूल है। शेयर-सट्टे में लाभ होगा। मनोबल दृढ और आत्मविश्वास भरपूर होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। 
धनु (Sagittarius) : शारीरिक और मानसिक चिंता से व्यग्र रहेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी के साथ लड़ाई-झगड़े से बचें। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। दांपत्य जीवन में कुछ खटास आ सकती है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। 
मकर (Capricorn): आज का दिन आपके हेतु शुभफलदायी होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। नए कार्यों का आयोजन आज सफल होगा। व्यापारी तथा वैतनिक कर्मचारियों के लिए लाभप्रद दिन है। उनकी पदोन्नति की संभावना अधिक है। उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। 
कुंभ (Aquarius): आपका दिन आनंद व उल्लास में बीतेगा। व्यापार में लाभ होगा व आय के स्रोत में बढ़ोतरी हो सकती है। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद का अहसास होगा। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह के योग अच्छे हैं। 
मीन (Pisces): आज आपके घर में धार्मिक कार्य होंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार में आनंदमय वातावरण रहेगा। कार्यसफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। नए कार्य के लिए शुभ दिन है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar