स्कूल पड़ने गए दो बच्चे बापस नहीं लौटे घर परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

भिंड कोतवाली  इलाके के मीरा कॉलोनी से दो बच्चों का अपहरण होने का मामला सामने आया हैं। बच्चे दोपहर घर से स्कूल के लिए निकले थे ....उसके बाद घर नही लोटे। बताया ये भी जाता कि दोनों बेटे अपने पिता के पास जयपुर में है। कुछ दिनों से सुनीता और उनके पति रामानंद में कुछ असमंजस भी बनी हुई थी। दरअसल मीरा कॉलोनी में रहने बाली सुनीता ओझा के दो बेटे अभिषेक ओर अनुज दोनो पास के एक निजी स्कूल में पड़ने जाते है।सोमबार के दिन भी सुनता का बड़ा बेटा अभिषेक सुबह की शिप्ट में स्कूल गया और दोपहर को घर लौट आया। उसके बाद   सुनीता का छोटा बेटा अनुज दोपहर की शिप्ट में स्कूल गया था। जब स्कूल की  छुट्टी का समय हो गया।  समय  पर सुनीता का बड़ा बेटा अपने छोटे भाई को स्कूल से घर लाने के लिए पहुचा। उस समय सुनीता मंदिर गई हुई थी।  उसके बाद से दोनों भाई घर नही पहुचे। तो सुनीता ने अपने दोनो  बेटो को ढूढने के लिए अथक प्रयास किए। लेकिन दोनों बेटों का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। दोनों बेटों की पीड़ित माँ सुनीता ने कोतवाली जाकर अपने दोनों बेटो की गुम होने की बात कही पुलिस ने बच्चों के मामले में अपहरण का मामला दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

राहुल शर्मा भिंड

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar