राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 मार्च 2017)

मेष (Aries): वाणी और व्यवहार को संयमित रखें। मध्याह्न के बाद नए कार्य का आरंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। सहकर्मियों का साथ आपको मिलेगा।

वृषभ ( Taurus): दोपहर के बाद सावधानी बरतने की गणेशजी सलाह देते हैं। शत्रुओं से सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। आध्यात्मिक विषयों में गहन रुचि रहेगी।

मिथुन (Gemini): शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में सहयोगपूर्ण वातावरण रहेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन करने का अवसर मिलेगा।

कर्क (Cancer): पेट में तकलीफ हो सकती है। विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सुधर सकता है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

सिंह (Leo): मानसिक तनाव रहेगा। शारीरिक तौर पर अस्वस्थता का अनुभव होगा। धन-कीर्ति की हानि हो सकती है। धन सम्बन्धित योजनों के लिए दिन अनुकूल है।

कन्या ( Virgo): आज लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है। बंधु-स्वजनों से लाभ होगा। सम्बन्धों में प्रेम और सम्मान की प्रधानता रहेगी। निजी सम्बन्धियों के साथ मतभेद हो सकता है।

तुला ( Libra): शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य बिगड़ सकता है। वाणी पर संयम रखना होगा। नए कार्य करने के लिए आप प्रस्तुत होंगे। प्रवास का योग है।

वृश्चिक (Scorpio): दिन मध्यम फलदायी होगा। सुख और संतोष का अनुभव होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। दोपहर के बाद परिवार में विवाद की आशंका है। खर्च पर संयम रखें।

धनु (Sagittarius): दुर्घटना की आशंका है। आमोद-प्रमोद के पीछे आप अधिक खर्च करेंगे। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी। परिवार का वातावरण प्रसन्नताभरा रहेगा।

मकर (Capricorn): दिन व्यवसाय के लिए लाभदायी है। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनने से मन भी सुखी रहेगा।

कुंभ (Aquarius): दिन लाभकारी है। व्यवसाय में पदोन्नति होगी। अधिकारीगण आप पर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आय बढेगी। मित्रों से मुलाकात होगी।

मीन (Pisces): बौद्धिक तथा उससे सम्बन्धित लेखन कार्य में आज आप सक्रिय रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। धनलाभ का योग है। मित्रों से लाभ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar