घर का सपना दिखाकर 23 से अधिक लोगों से ठगी, 1 गिरफ्तार



दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने अपने घर का सपना दिखाकर 23 से अधिक पीड़ितों से 350 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान मोहम्मद मुरसलिन बशीर के रूप में हुई है, जो स्वरूप नगर और भलस्वा डेयरी क्षेत्रों में काम करता था। अधिकारी ने कहा कि बशीर ने 'बयाना' (सांकेतिक धन) और फर्जी भूखंडों की बिक्री के एग्रीमेंट कराने के नाम पर पीड़ितों से लाखों रुपये ऐंठ लिए। खुलासा हुआ है कि आरोपी ने पीड़ितों को जो प्लॉट दिखाए और बेचे वह उनमें से किसी का मालिक नहीं है।

पीड़ितों से मोटी रकम वसूलने के लिए आरोपियों ने फर्जी जनरल पावर ऑफ अटार्नी (जीपीए) भी बनवा ली। उन्होंने पीड़ितों को अपनी साख के बारे में विश्वास दिलाने के लिए पंजीकृत बिल्डरों और डेवलपर्स द्वारा दी गई रसीदें भी दिखाईं। पुलिस के अनुसार, बुराड़ी के संत नगर निवासी अजय सिंह चौहान द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि बशीर ने खुद को जमीन के एक टुकड़े के मालिक के रूप में पेश किया था।




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने