थाना पनागर पुलिस की कार्यवाही, 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार



चुराई हुई 12 मोटर सायकिलें कीमती 6 लाख रूपये की जप्त 


थाना पनागर - अपराध 01/2022 धारा 41(1-4)  जाफौ 379 भादवि


नाम पता गिरफ्तार आरोपी-

(1) सूरज कुशवाहा पिता रघुबीर कुशवाहा उम्र 30 साल निवासी आजाद वार्ड   पनागर

(2) किशन कुशवाहा पिता लिख्खू कुशवाहा उम्र 26 साल निवासी विनोवाभावे वार्ड पनागर  


   सच की दुनिया :पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को द्वारा लूट, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु   आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक प्रियंका करचाम के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी पनागर श्री आर के सोनी के नेतृत्व में  थाना पनागर की टीम के द्वारा 2 शातिर चोरो को गिरफ्तार कर चुराई हुई 12 मोटर सायकिलें कीमती 6 लाख रूपये की जप्त की गयी है।


                   थाना पनागर में  दिनांक 23/01/22 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सूरज कुशवाहा एवं किशन कुशवाहा दोनो निवासी पनागर के जो पूर्व मे मोटर साइकिल चोरी के प्रकरण मे  पकडे जा चुके है, एक मोटर सायकल बिना नंबर की लिये हुये पडाव चौराहा मे खडे है जो  मोटर सायकल बेचने की फिराक मे है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहॉ एक बिना नम्बर की शाईन मोटर सायकिल में आगे सूरज कुशवाहा, एवं पीछे किशन कुशवाहा बैठे दिखे, घेराबंदी कर सूरज कुशवाहा एवं किशन कुशवाहा दोनो निवासी पनागर को पकडा  गया एवं बिना नंबर की मोटर सायकिल के संबंध मे पूछताछ की गयी, दोनेा ने मोटर सायकिल के कोई कागजात नहीं होना बताया, दोनो को थाने लाकर सघन पूछताछ की तो उक्त सिल्वर कलर की बिना नंबर की शाईन मोटर सायकिल को रानीताल चौराहे से चोरी करना स्वीकर करते हुये  दोनो ने मिलकर कुल 12 मोटर सायकिलें पनागर, विजय नगर, लार्डगंज, मदनमहल, ओमती, गोहलपुर, अधारताल, गढा, तथा बहोरीबंद जिला कटनी से चोरी करना बताते हुये 7 मोटर सायकिल किशन एवं 5 मोटर सायकिल सूरज कुशवाहा ने आपस मे बांट लेना बताये।

                    सूरज से बिना नम्बर की शाईन मोटर सायकिल तथा सूरज की निशोदही पर सूरज के घर के पीछे छिपाकर रखी बिना नम्बर की काले रंग की 1 एचएफडीलक्स मोटर सायकिल, 1 काले रंग की हीरो डिलक्स मोटर सायकिल, 1 ग्रे कलर की हीरो हाण्डा मोटर सायकिल, 1 काले सफेद कर की ड्रीम हाण्डा मोटर सायकिल जप्त की गयी।

                   इसी प्रकार आरोपी किशन कुशवाहा की निशादेही पर किशन के घर के पास बने खण्डहर मकान मे रखी 2 काले कलर की बिना नंबर होण्डा लिवो मोटर सायकिल, 1 नीले काले रंग की हीरो सीडी डिलक्स मोटर सायकिल, 1 काले लाल रंग की हीरो एचएफ डिलक्स मोटर साइकिल 1 काले रंग की हीरो होण्डा प्रो मोटर सायकिल, 1 सिल्वर कलर होण्डा साईन की मोटर साइकिल, 1 काले रंग की होण्डा साईन मोटर सायकिल, जप्त की गयी।

               आरोपी किशन कुशवाहा पिता लिख्खू कुशवाहा उम्र 26 वर्ष निवासी विनोबा भावे वार्ड पनागर थाना पनागर एवं सूरज कुशवाहा पिता रघुवीर कुशवाहा उम्र 30 वर्ष निवासी आजाद वार्ड पनागर के विरूद्ध धारा- 41(1-4) जा. फौ. 379 भा.द.वि. के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त  जप्त किये गये वाहनो के सम्बंध में पतासाजी करने पर  1. थाना पनागर मे अप.क्र. 63/2022 होण्डा साईन, 2. थाना बहोरीबंद कटनी अप.क्र.311/2021 एक सीडी डिलक्स, 3. थाना विजय नगर मे अप.क्र.21/2022 हीरो सीडी डिलक्स,4. थाना मदन महल मे अ.क्र. 320/2020  होण्डा साईन, 5. थाना लार्डगंज मे अप.क्र. 42/21 सीडी डिलक्स मोटर सायकिल चोरी जाने पर अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया शेष दुपहिया वाहनों के इंजन नम्बर, चेचिस नम्बर के आधार पर मालिकों की सम्बंध पतासाजी जारी है।


 तरीका वारदात :- रैकी कर लंबे समय से खडे दुपहिया वाहनों के पास खडे होकर पास में रखी चाबियों से दुपहिया वाहन  में चाबी लगाते थे, जिसमे चाबी लग जाती थी उस दुपहिया वाहन को चोरी कर भाग जाते थे।

 

 उल्लेखनीय भूमिकाः - 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार करते हुये चुराई हुई 12 मोटर सायकिलें कीमती 6 लाख रूपये की जप्त करने में थाना प्रभारी पनागर श्री आर. के. सोनी, उप निरीक्षक डी पी भगत, सहायक उप निरीक्षक  विनोद दाहिया, आरक्षक राममिलन रजक,  विनय जायसवाल, युवराज सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने