Horoscope Today 03 December 2021: इन सात राशि के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन रहेगा फायेदमंद, कार्यों में मिलेगी सफलता

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

दिन जमीन जायदाद का सौदा करने जा रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा, उसमें उनको उत्तम लाभ प्राप्त होगा। यदि आप अपने व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो उसमें भी आप सफल रहेंगे और उसके कारण आपको कुछ नए अवसर भी प्राप्त होंगे। आज आपको पिताजी के आशीर्वाद से शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की संभावना बनती दिख रही है, लेकिन आज आपको सायंकाल के समय कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आपकी माता जी को अचानक से कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके परिवार में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रेम विवाह के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न नजर आएंगे। आज आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आपको संतान की समस्याओं को सुलझाने के लिए जीवनसाथी के सहयोग और साथ की आवश्यकता होगी। सायंकाल के समय यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए सुखमय रहेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार में यदि आज आप अपनी बुद्धि व विवेक से किसी निर्णय को लेंगे, तो वह आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। आज आपको अपने किसी परिजन से जरूरत के समय सहायता ना मिलने के कारण आपका उन पर से विश्वास खत्म हो जाएगा और आपको आज किसी को सलाह देने से पहले ध्यान देना होगा कि सामने वाले को आपकी कोई बात बुरी ना लग जाए। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का सहयोग और साथ दोनों मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज आपके व्यापार में आपको धन की कमी के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने भाई से भी आज कुछ मदद मांग सकते हैं और आपके घर व व्यापार के कुछ शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन वह उसमे सफल नहीं हो पाएंगे। आज आपके व्यवसाय में व्यस्तता अधिक रहेगी, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन आपके अंदर दान पुण्य की भावना बढ़ने लगेगी। नौकरी में आज काम का दबाव अधिक होने के कारण आप व्यस्त रहेंगे व अपने जीवनसाथी के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि व्यवसाय में कुछ योजना लंबे समय से रुकी पड़ी थी, तो आज आप उन्हें शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में आप के लिए लाभदायक रहेगी। आज आपके शत्रु भी आपके पराक्रम को देखकर हतोत्साहित रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। यदि आपके घर में कोई पारिवारिक कलह चल रही थी, तो आज वह भी समाप्त होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हे परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी दी जा सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज के दिन आपकी शिक्षा की रुचि और बढ़ेगी और आपके कुछ नए कार्यों से आपको सीखने को मिलेगा। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी पार्टटाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, लेकिन सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने कार्य क्षेत्र में ध्यान देकर कार्य करना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो वह उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। सायंकाल के समय आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने की आप लंबे समय से सोच रहे थे। प्रेम जीवन में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे जीवनसाथी के प्रति प्रेम और प्रगाढ़ होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने