नई दिल्ली, एएनआइ। अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स केस की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े नहीं करेंगे। अब इस मामले की जांच दिल्ली एनसीबी की टीम करेगी। जानकारी के अनुसार मुंबई क्रूज ड्रग्स केस समेत छह अन्य मामलों की जांच दिल्ली एनसीबी की टीम करेगी। वहीं समीर वानखेड़े एनसीबी के मुंबई जोनल निदेशक के रूप में काम करते रहेंगे। इस फैसले के बाद दिल्ली एनसीबी की एक टीम शनिवार को मुंबई पहुंच रही है। ये टीम आर्यन खान के मामले और 5 अन्य मामलों सहित मुंबई क्षेत्र के 6 मामलों की जांच करेगी।