केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी कम करने के बाद हरियाणा सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट में कटौती की है. जिसके बाद हरियाणा में पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price today) काफी सस्ता हो गया है. 6 नवंबर यानी आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती हुई है. 6 नवंबर यानी शनिवार को हरियाणा में पेट्रोल 0.01 पैसे सस्ता हुआ है. जिसके बाद पेट्रोल की कीमत 95.29 रुपये प्रति लीटर हो गई है.इसके साथ डीजल के दाम में भी 0.01 पैसे की कटौती आज हुई है. आज हरियाणा में डीजल की कीमत 86.52 रुपये प्रति लीटर है. अगर बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Chandigarh Petrol Price Today) में वैट में कटौती के बाद बदलाव देखने को मिला है. चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत 94.23 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं डीजल 80.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. बता दें कि देश में पेट्रोल की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है.
इसलिए इसे नियमित आधार पर संशोधित किया जाता है. पेट्रोल की दरों में हर रोज सुबह 6 बजे बदलाव किया जाता है. विदेशी मुद्रा के अंतर के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें क्या हैं. इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. इन्हीं मानकों के आधार पर रोज पेट्रोल रेट और डीजल रेट तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं. पेट्रोल की कीमत को कई कारक निर्धारित करते हैं- जैसे रुपये से अमेरिकी डॉलर विनिमय दर, कच्चे तेल की लागत, वैश्विक संकेत, ईंधन की मांग, आदि. जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो भारत में ईंधन की कीमत बढ़ जाती है. पेट्रोल दर रिफाइनरियों, उत्पाद शुल्क, डीलर कमीशन और मूल्य वर्धित कर या वैट में भुगतान जोड़कर तय की जाती है. इन्हें जोड़ने के बाद पेट्रोल का खुदरा बिक्री मूल्य लगभग दोगुना हो जाता है.
Tags
Central government excise duty
Chandigarh Petrol Price Today
Haryana government has released petrol and diesel
india
Madhya Pradesh
Top