World Sleep Day 2021: युद्ध के दौरान नींद के लिए अपनाते हैं सैनिक ये ट्रिक, आप भी जानें

 


World Sleep Day 2021: विश्व में हर साल मार्च के महीने में वर्ल्ड स्लीप डे (World Sleep Day) मनाया जाता है। यह दिवस मार्च महीने के तीसरे शुक्रवार को मनाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ल्ड स्लीप डे मनाने की पीछे का मकसद है लोगों को नींद और सेहत के प्रति जागरूक करना है।

कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनको बिस्तर पर जाते ही नींद आ जाती है। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते ही वह करवट ही बदलते रहते हैं पर उन्हें नींद नहीं आती। यदि नींद नहीं आती है तो मिलिट्री ट्रिक आपके काम आ सकती है। आइए जानते हैं इस ट्रिक के बारे में..

अमेरिका आर्मी जल्दी नींद के लिए खास सीक्रेट का इस्तेमाल करती है। जिस कारण दो मिनट के भीतर उन्हें नींद आ जाती है। युद्ध के दौरान जब सेना के जवान सोने का प्रयास करते हैं तो ये ट्रिक उनके बहुत काम आती है। बताया जा रहा है कि इस बात की जानकारी 'रिलैक्स ऐंड विन: चैंपियन परफॉर्मेंस' नाम की किताब में दी गई है।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह किताब 1981 में ही प्रकाशित हो चुकी है। लेकिन Joe.co.uk वेबसाइट पर छपने के बाद पूरी दुनिया में ये ट्रिक फेमस हो गई। यूएस आर्मी चीफ ने यह तकनीक इसलिए बनाई थी ताकि थकान के कारण जवानों से गलतियां ना होने पाएं। जवान पूरी तरह से नींद न ले सकें इसके लिए इस ट्रिक का इस्तेमाल किया जाने लगा।

जल्दी नींद आने की ट्रिक

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, जल्दी नींद लेने के लिए चेहरे की सभी मसल्स को रिलैक्स करें, जीभ, जबड़ा, आंखों के आस-पास की मांसपेशियां का तनाव दूर करें। कंधों को जितना हो सके नीचे लेकर जाए। अपर और लोअर आर्म को भी नीचे ले जाएं।

सांस बाहर छोड़ें, सीने और पैरों को रिलैक्स करें। इसके बाद 0 सेकेंड में अपने दिमाग से सभी चीजें निकालने का प्रयास करें। ये प्रक्रिया करीब 10 सेकेंड तक बार-बार ये दोहराते रहें- सोचो मत, सोचो मत, सोचो मत। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 6 सप्ताह तक अभ्यास करने के बाद करीब 96 प्रतिशत लोगों के लिए यह ट्रिक कारगर साबित हुई है।

नींद लानी है तो आपको तीन चीजें जरूर करने चाहिए

बताया जाता है कि नींद लेने के लिए बेडरूम और बिस्तर आरामदायक हो, बॉडी रिलैक्स हो और दिमाग शांत हो। अगर आपके दिमाग में कुछ चल रहा होता है तो आपको नींद नहीं आयेगी। दिमाग की रफ्तार को कम करने के लिए आप कुछ भी करेंगे तो उससे नींद आने में मदद मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar